फिर भी

हैप्पी बर्थडे MS धोनी: 7 रिकॉर्ड जो महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में बनाए

mahendra singh ke 7 records

आज का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए और क्रिकेट फैन के लिए बहुत बड़ा दिन है क्योंकि भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन जो है कैप्टन कूल के नाम से जाने, जाने वाले माही आज 36 साल के हो चुके हैं दुनिया भर से महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं तो चलिए आगे शुरू करने से पहले हम भी कैप्टन कूल को उनके जन्मदिन की बधाई दे देते हैं माही आपको आपके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

अपने 13 साल के क्रिकेट करियर में धोनी ने वैसे तो बहुत सारे रिकॉर्ड बनाए हैं कुछ रिकॉर्ड तो ऐसे हैं जिन्हें तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत मुश्किल है परंतु आज हम आपको धोनी के उन 7 रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसी भारतीय कप्तान के द्वारा तोड़ पाना बेहद मुश्किल है.

[ये भी पढ़े : राहुल द्रविड ने क्यों कहा महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह को टीम से बाहर करो]

महेंद्र सिंह धोनी यह वह नाम है जिसने क्रिकेट की दुनिया में एक दशक तक राज किया सैकड़ों मैच भारत को जिताएं कई ट्रॉफियां जताई जिस मैच में किसी को कोई उम्मीद नहीं होती थी उस मैच को भी धोनी ने अपने पराक्रम से भारत की ओर मोड़ दिया.

धोनी के बारे में आगे बात करने से पहले आइए जानते हैं क्रिकेट में आने से पहले वह क्या करते थे… 7 जुलाई 1981 को रांची में उनका जन्म हुआ उस समय रांची बिहार राज्य में आता था 2001 में झारखंड एक अलग राज्य बना जिसके बाद रांची झारखंड की राजधानी बन गया इस वजह से उन्हें झारखंड का हीरो कहा जाता है क्रिकेट में आने से पहले धोनी खरगपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट कलेक्टर की नौकरी करते थे.

तो चलिए हम आपको बताने जा रहे हैं 1 ऐसे रिकॉर्ड जो उन्होंने अपनी कप्तानी में बनाए-

1- बतौर कप्तान वह भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने.

2- उनकी कप्तानी में क्रिकेट के हर फॉर्मेट में भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा मैच जीते चाहे वह टेस्ट मैच हो T20 हो या फिर वनडे.

3- महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के पहले ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी के तीनों बड़े खिताब अपने नाम किए जिन में सबसे पहले उन्होंने T20 का वर्ल्ड कप 2007 में जीता उसके बाद 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप भारत को दिलाया फिर 2 साल बाद 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भारत के नाम कराई.

[ये भी पढ़े : इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले 10 क्रिकेटर]

4- बतौर कप्तान भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी महेंद्र सिंह धोनी के नाम हैं.

5- बतौर कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में उन्होंने भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए यहां तक कि पूरे संसार में वह श्रीलंका के संगकारा से पीछे दूसरे नंबर पर है.

6- दुनिया भर के क्रिकेट कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा T20 मैच जीते हैं.

7- महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम ने क्रिकेट की बुलंदियों को छुआ तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम नंबर वन बनी 2011 में टेस्ट की नंबर वन टीम बनी उसके साथ-साथ वनडे क्रिकेट की और T20 क्रिकेट की भी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी गई.

Exit mobile version