फिर भी

फोर्ब्स द्वारा जारी 100 इनोवेटिव कंपनियों की लिस्ट में 3 भारतीय भी

फोर्ब्स द्वारा 100 इनोवेटिव कंपनियों (नवोन्मेषी) की सूची जारी कर दी गई है।इस सूची में तीन भारतीय कंपनियां भी सम्मिलित हैं। इस सूची में जिन भारतीय कंपनियों के नाम शामिल किए गए हैं वह हैं- हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेन्टस और भारती एयरटेल।

दुनिया भर की 100 सर्वाधिक इनोवेटिव कंपनियों की सूची में प्रथम स्थान पर सेल्सफोर्स डाट कांम कंपनी है। जिसने प्रथम स्थान टेलसा मोटर्स को पीछे छोड़ते हुए हासिल किया है। भारत की दो कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर एचयूएल और एशियन पेंट्स इस सूची में टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहीं जो क्रमश: सातवें और आठवें स्थान पर हैं। पिछले साल यह दोनो कंपनियां क्रमश: 31 वे और 18 वें स्थान पर थी। भारती एयरटेल कंपनी इस सूची में पहली बार जगह बना पाई है जो कि 78 वें स्थान पर रही।

कैंंसे चुना जाता है इनोवेटिव कंपनियों को

दुनिया की सबसे इनोवेटिव कंपनियों का निर्णय भविष्य के आधार पर किया जाता है। जिन कंपनियों के बारे में निवेशकों को उम्मीद होती है कि वह भविष्य में इनोवेटिव बनी रहेंगी, इसके अलावा कंपनियों को इस सूची में जगह बनाने के लिए 7 साल का सर्वाधिक  वित्तीय आंकड़ा एवं 10 अरब डालर बाजार पूजीकरण की आवश्यकता होती है।

फोर्ब्स के अनुसार इनोवेटिव कंपनियों के केवल उन उद्योगों को शामिल किया जाता है जिनके शोध और विकास में किए गए निवेश को मापा नहीं जा सकता इसीलिए वित्तीय सेवा प्रदान करने वाली कंपनियां व बैंक इस सूची में शामिल नहीं होती, साथ ही उर्जा व खनन कंपनियों को भी इस सूची में शामिल नहीं किया जा सकता।

पिछले वर्ष इस सूची में भारतीय कंपनियों की संख्या 5 थी परंतु इस साल टीसीएस,सन फार्मा एवं लार्सन एंड टुब्रो इस सूची में जगह बनाने में विफल रही है। इसीलिए इस साल भारतीय कंपनियों की संख्या 5 से घटकर 3 रह गई है।

प्रथम स्थान पर रही सेल्सफोर्स अमेरिका की कंपनी है। इस कंपनी की स्थापना 1999 में मार्क बेनीऑफ और पार्कर हेरिस ने की थी। मुख्य रुप से यह एक सॉफ्टवेयर कंपनी है।

Exit mobile version