फॉर्च्यून द्वारा मंगलवार को जारी की गई 2017 के मोस्ट पावरफुल बिजनेसमैन की सूची में 3 भारतीय महिलाएं भी शामिल है। इस सूची में आईसीआईसीआई बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्रा कोचर को पांचवा स्थान प्राप्त हुआ है तथा पेप्सिको की अध्यक्ष भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक इंदिरा नूई को अमेरिकी सूची में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। तीसरी भारतीय पावरफुल वूमेन के रूप में एक्सिस बैंक की कार्यकारी अधिकारी व प्रबंध निर्देशक शिखा शर्मा को सूची में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। एक्सिस बैंक की प्रबंध निदेशक शिखा शर्मा को 3 साल के कार्यकाल के लिए इसी साल पद पर नियुक्ति मिली है। बैंक में डिजिटल सेवा को आगे बढ़ाना ही उनका प्रमुख लक्ष्य है।
फॉर्च्यून 2017 की सूची में प्रथम स्थान पर है एना बॉटिन
फार्च्यून की 2017 की वैश्विक सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है एना बॉटिन ने। एना बॉटिन सैटेंडर समूह की कार्यकारी अध्यक्ष हैं तथा मोस्ट पावरफुल वूमेन की लिस्ट में प्रथम स्थान पर हैंं। बैनको सैंटेलर बाजार पूंजीकरण के लिहाज से यूरोप का सबसे बड़ा बैंक है।
[ये भी पढ़ें: 7000 भारतीय ड्रीमर्स हुए बेरोजगार]
वैश्विक सूची में शामिल किए गए 50 नाम
फार्च्यून पत्रिका की वार्षिक सूची में 50 नाम सम्मिलित किए गए हैं जिसमें 17 देशों की बिजनेस के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से पहचान बनाने वाली महिलाओं को शामिल किया गया है। फार्च्यून हर साल यह सूची प्रकाशित करता है। मोस्ट पावरफुल वूमेन की सूची प्रकाशित करने वाला यह फार्च्यून का 17 वां साल है। इस वर्ष इस सूची में 11 नई महिलाओं को स्थान प्राप्त हुआ है।
अमेरिकी सूची में नूई को मिला दूसरा स्थान
इंदिरा नूई पेेप्सिको की अध्यक्ष हैं तथा अमेरिकी महिला व्यवसाइयों की सूची में उन्हें दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। और इस सूची में प्रथम स्थान जनरल मोटर्स की सीईओ और अध्यक्ष मैरीबरा को प्राप्त हुआ है। तथा इस सूची में तीसरे स्थान पर लॉकडीह मार्टिन की अध्यक्ष और सीईओ मैरीलिन हासून हैं।