चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

icc chamion trophy me sabse jyada run banane wale players

जैसा कि हम सब जानते हैं कि आगामी 1 जून से इंग्लैंड और वेल्स की धरती पर शुरू हो रही है चैंपियंस ट्रॉफी, जिसमें भिड़ेंगी विश्व की श्रेष्ठ 8 क्रिकेट टीमें। ये 8 टीमें हैं- भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश। पहली बार ऐसा हुआ है कि वेस्ट इंडीज की टीम इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। इससे पहले 7 संस्करण हो चुके हैं जिसमें से भारत, ऑस्ट्रेलिया ने 2 बार और श्रीलंका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका ने 1-1 बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। बीते 7 संस्करणों में सभी टीमों ने बहुत उतार-चढ़ाव देखे लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे जिन्होंने लगातार अपने बेहतरीन प्रदर्शन से छाप छोड़ी है। आज हम जानेंगे उन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं|

ये भी पढ़े– ये टीमें बन चुकीं हैं आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की चैंपियन

क्रिस गेल (791 रन): इस लिस्ट में सबसे ऊपर वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम आता है। गेल ने 5 संस्करणों में खेले अपने 17 मैचों की 17 पारियों में 52.73 की औसत से सबसे ज्यादा 791 रन बनाए हैं जिसमें 3 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है।

महेला जयवर्धने (742 रन): दूसरे स्थान पर हैं पिछले साल संन्यास ले चुके श्रीलंका के बल्लेबाज महेला जयवर्धने, जिन्होंने 6 संस्करणों के 22 मैचों की 21 पारियों में 41.22 की औसत से 742 रन बनाए हैं। अपने शानदार प्रदर्शन के बावजूद जयवर्धने के हिस्से में इस टूर्नामेंट में 1 भी शतक नहीं है। उनके नाम 5 अर्धशतक हैं।

कुमार संगकारा (683 रन): इस लिस्ट में तीसरा स्थान है श्रीलंका के ही पूर्व कप्तान कुमार संगकारा का। इन्होंने भी वर्ष 2016 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। संगकारा ने खेले 22 मैचों की 21 पारियों में 37.94 की औसत से 683 रन बनाए हैं जिसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। इनके साथ एक रोचक तथ्य यह भी जुड़ा है कि अपने 683 रन बनाने के क्रम में इन्होंने 1 भी छक्का नहीं लगाया।

ये भी पढ़ेइंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले 10 क्रिकेटर

सौरव गांगुली (665 रन): चौथे स्थान पर हैं भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, जिन्होंने शुरू के 4 संस्करणों में खेले अपने 13 मैचों की महज 11 पारियों में 73.88 की शानदार औसत से 665 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम है। इन्होंने कुल 17 छक्के लगाए हैं। वहीं छक्कों के बादशाह क्रिस गेल ने इस टूर्नामेंट में अब तक 15 छक्के जड़े हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में कई दृष्टियों से सौरव गांगुली सबसे सफल खिलाड़ी हैं।

जैक कैलिस (653 रन): पांचवें स्थान पर हैं दक्षिण अफ्रीका के जैक कालिस जिन्होंने 5 संस्करणों में 17 मैचों की 17 पारियों में 46.64 की औसत से 653 रन बनाए हैं। इन्होंने इस टूर्नामेंट में 1 शतक और 3 अर्धशतक जड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.